फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से कार सवार गेस्ट हाउस मैनेजर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात वाहन की टक्कर से कार सवार एक गेस्टहाउस के मैनेजर समेत दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक व एक अन्य को सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बनारस जिले के थाना जैतपुरा के गांव चौकाघाट निवासी गेस्ट हाउस मैनेजर नीरज कुमार वर्मा (42), साथी रामेश्वर कुमार गुप्ता ( 55) और भेलूपुर थानाक्षेत्र के गांव जोतिपुर भरौतिया निवासी बाबू प्रसाद कनौजिया (40) के साथ कार से दिल्ली गए थे। कार चौकाघाट निवासी जावेद (35) चला रहा था। गुरुवार रात करीब दो बजे दिल्ली से बनारस लौटते समय औरास टोल प्लाजा के पास किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी घायल हो गए। यूपीडा और पीआरवी ने सभी को सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां नीरज की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में एक की मौके पर और दूसरे की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हुई है। दो घायल हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।



सामान लेने दिल्ली गए थे, लौटते समय हो गया हादसा
चालक जावेद ने बताया कि नीरज बनारस के एक गेस्ट हाउस में मैनेजर थे। जबकि बाबू प्रसाद उसी में गेस्ट हाउस में टेंट और लाइट का काम देखते थे। वह लोग तीन अगस्त को दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाले मेले से डेकोरेशन का सामान लेने गए थे। कुछ सामान साथ लेकर व कुछ बुक कराकर बनारस लौट रहे थे। मृतक बाबू दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी नीलम, एक बेटा, एक बेटी व छोटा भाई राहुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें