फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एजेंसी से दो नई बाइक व 47 हजार रुपये चोरी

Tue, 22 Aug 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 1
विज्ञापन



पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

बीघापुर। धानीखेड़ा बाजार में ऑटोमोबाइल एजेंसी के ताले तोड़कर चोरों ने दो नई बाइक पार कर दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला।

धानीखेड़ा गांव निवासी अनुज प्रताप सिंह की ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग पर रछोलिया गांव के सामने ओम मोटर्स के नाम से बाइक की एजेंसी है। रविवार शाम करीब सात बजे वह एजेंसी का शटर बंद कर घर गए थे। रात में चोरों ने एजेंसी को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़कर उसमें रखी टीवीएस अपाचे और राइडर बाइक के साथ दे हेलमेट, कैश काउंटर में पड़ी 47 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पीड़ित जब एजेंसी पहुंचा और शटर का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। शटर उठाकर देखा तो बाइकें और कैश गायब थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष बृजमोहन सैनी ने बताया कि घटना का जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें