फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर दो हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Sun, 26 Feb 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेने पर दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हसनगंज में कोरौरा गांव के पास सर्विस लेन पर देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। धौरा गांव निवासी शैलेष उर्फ छोटू (24) अपने बहनोई लखनऊ के थाना रहीमाबाद के दिलावर नगर निवासी मुंशीलाल (34) के साथ औरास क्षेत्र के बरेठिया गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम लौट रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोरौरा गांव के सामने सर्विसलेन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां शैलेष को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मुंशीलाल रेफर कर दिया गया है। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। अभी विवाह नहीं हुआ था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत हुई है। बहनोई घायल है।
विज्ञापन


दूसरे हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुआ। असरफाबाद गांव निवासी महेश (50) गांव के ही बाबू के साथ गांव गोरिया गया था। रात करीब नौ बजे लौते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर डालखेड़ा गांव निवासी राधेश्याम की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें