इटावा। जिला में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। जांच रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गुरुवार को आई कोरोना की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के एक चिकित्सक व एक पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने स्टाफ को होम आईसोलेट कर दिया। चिकित्सक भी लखनऊ में अपने आवास पर होम आईसोलेशन में हैैं। बाबा भीमराव आंबेडकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अस्पताल के एक चिकित्सक एंटीजन जांच में संक्रमित पाए गए। (संवाद)