फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः दो बाइकें भिड़ीं, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव हिलौली में मंगलवार को खेत से घर आ रहे परिवार की दो बाइकें मौरावां-बछरावां मार्ग पर आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार मां, बेटा, बहू और दोनों बच्चे घायल हो गए। इलाज के लिए लखनऊ लेकर जाते वक्त वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौरावां के गांव हिलौली के मोहल्ला केशी निवासी त्रिभुवनलाल शर्मा की पत्नी महेश्वरी (60) अपने बेटे जीतू, बहू रोशनी, पौत्र अभय व पौत्री काव्या के साथ मंगलवार को दो बाइकों से खेत गई थीं। शाम को घर लौटते वक्त मौरावां-बछरावां मार्ग पर संदाना तिराहे से पहले अगल-बगल चल रहीं दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं।
इससे बाइक सवार सड़क किनारे खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। महेश्वरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मां की मौत से पूरा परिवार बेहाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें