फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेबिट कार्ड बदल कर डेढ़ लाख रुपये निकालने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदल कर डेढ़ लाख रुपये निकालने के मामले में दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने रुपये निकालने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

ताला सराय गांव निवासी इंद्र कुमार सिंह ने 30 अगस्त को पुलिस को बताया था कि मोहान कस्बा में स्थित एसबीआई एटीएम बूथ में रुपये निकालने गए थे। जैसे ही डेबिट कार्ड लगाया, तभी दो युवक एटीएम में आए और बातों में लगाकर पिन देख लिया और डेबिट कार्ड भी बदल दिया। पीड़ित के घर आने पर मोबाइल में 12 मैसेज आए, जिनसे कुल डेढ़ लाख निकले जाने की जानकारी हुई।
पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी पुलिस ने औरास थाना क्षेत्र पूरा चांद निवासी स्वप्निल सिंह उर्फ विशाल और शेखू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों ने कार्ड बदल कर रुपये निकालने की घटना स्वीकार की है। उनके साथियों और अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें