असोहा। शराब ठेके के सेल्समैन से छह महीने पहले हुई 49 हजार की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थानाक्षेत्र के पैंथर गांव में संचालित देशी शराब ठेके के सेल्समैन अखिलेश पांडेय के साथ सात अप्रैल को 49 हजार रुपये की लूट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस ने लूट में शामिल लखनऊ जिले के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के मोहराकला निवासी आकाश वर्मा और सुमित को रविवार रात गश्त के दौरान थानाक्षेत्र कें जबरेला सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। एसओ विमलकांत गोयल ने बताया की लूट के दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।