फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली धूप, दिन में राहत, शाम ढलते ही आफत

Sat, 31 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
heavy fog - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह भीषण ठंड लेकर आई। भीषण कोहरे व शीतलहर ने लोगों को हाड़कपाऊ ठंड का अहसास कराया। ठंड रात के बाद सुबह भी पारा काफी नीचे गिरा रहा। दोपहर करीब 12 बजे सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर निकले और लोगों को ठंड से राहत दी। धूप निकलने के बाद लोग घरों से बाहर निकले और अपने जरूरी काम निपटाए। दिनभर धूप निकलने के बाद देरशाम फिर से मौसम ने करवट बदली। देखते ही देखते आसमान में धुंध छा गई और भीषण कोहरा पड़ने लगा। रात होते ही रास्तों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और भीषण कोहरे के चलते लोग फिर से अपने-अपने घरों में दुबक गए। वहीं रात में चली शीतलहर ने लोगों को फिर से गलन का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें