फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क किनारे धंसा गिट्टी लदा ट्रक, आठ घंटे रेंगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। हरदोई रोड बाईपास मार्ग पर ओवर लोड गिट्टी लदा ट्रक सड़क किनारे धंस गया। इससे मार्ग पर आठ घंटे तक यातायात रेंगता रहा। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों का आवागमन रोकवाया। गिट्टी उतारने के बाद ट्रक को मंगलवार दोपहर दो बजे ट्रक को हटाया जा सका।मंगलवार सुबह करीब छह बजे हरदोई की ओर जा रहा गिट्टी लदा ट्रक हरदोई रोड बाईपास मार्ग पर मोहल्ला दरोगा बाग में विपरीत दिशा से आ रहे डंपर को पास देने के दौरान सड़क किनारे नाले की दीवार के पास धंस गया। आधी सड़क बंद होने से मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद हरदोई की तरफ से उन्नाव की ओर आ रहे ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को चकलवंशी चौराहा से हसनगंज-लखनऊ मार्ग से निकाला गया और लखनऊ-कानपुर हाईवे की तरफ से हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों को अजगैन से भेजा गया। गिट्टी को उतराने के बाद ट्रक को दोपहर दो बजे क्रेन की मदद से हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि ट्रक फंसने से यातायात प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें