सोनिक। बिहार थाना क्षेत्र के बिसरामऊ गांव निवासी ट्रक चालक अशोक कुमार (40) कानपुर के ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाते थे।
देर शाम वह लखनऊ जाते समय हाईवे पर दही चौकी तिराहा के पास ट्रक रोककर खड़े थे, इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। आगे बढ़ा ट्रक एक दुकान से टकरा गया। हादसे में घायल ट्रक चालक अशोक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पत्नी श्रीदेवी, बेटा अंकित व बेटी सोनाली अस्पताल पहुंचे। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)