फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: वेल्डिंग करते समय गर्दन पर गिरी ट्रॉली, मैकेनिक की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

डॉक्टर की सलाह पर परिजन व ग्राम प्रधान रजनीश पटेल उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही राजबहादुर मौत हो गई। मृतक की पत्नी अर्चना और 15 वर्षीय बेटे हर्ष सहित पूरे परिवार का बुरा हाल है। 
विज्ञापन
टैक्टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले मेें बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के लाल कुआं तिराहे पर ट्रैक्टर की मरम्मत कर रहे मैकेनिक के ऊपर अचानक ट्रॉली गिर गई। परिवार के लोग उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बघिया निवासी राजबहादुर (36) लालकुआं के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली मरम्मत की दुकान खोले था। गुरुवार को करीब तीन बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में नीचे वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। अचानक ट्रॉली जैक से फिसली और राजबहादुर की गर्दन पर जा गिरी।
मौजूद लोगों ने ट्रॉली को उठाकर राजबहादुर को निकाला और एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर की सलाह पर परिजन व ग्राम प्रधान रजनीश पटेल उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही राजबहादुर मौत हो गई। मृतक की पत्नी अर्चना और 15 वर्षीय बेटे हर्ष सहित पूरे परिवार का बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें