इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष रामनाथ कनौजिया ने शहीद कैलाश यादव की शौर्य गाथा का गुणगान करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। उनकी कुर्बानी पूरा देश याद रखेगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रेमसागर कनौजिया के अलावा प्रधानाचार्य की उपस्थिति में बच्चों नें रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन बच्चों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीद की मां शिवदेवी यादव, पत्नी किरन यादव, भाई अवधेश यादव, गिरिजेश यादव, विनय यादव व शहीद के दोनों पुत्रों के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक बदलू खां और भगवंतनगर विधायक कुलदीप सेंगर ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धांजलि दी।