फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खड़े कंटेनर से टकराया ट्रेलर, चालक, क्लीनर घायल

Fri, 16 Jun 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव जोगीकोट के पास शुक्रवार भोर में खड़े ट्रेलर में चालक को झपकी आने से कंटेनर पीछे से टकरा गया। घटना में कंटेनर चालक और क्लीनर घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से किनारे कराया।
विज्ञापन

कानपुर जिले के थाना बिल्हौर के गांव गंगूपुर निवासी चालक विजय कुमार (38) गांव के ही साथी क्लीनर राजन(25) के साथ कंटेनर लेकर लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार सुबह पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव जोगीकोट के पास पहले से खड़े एक ट्रेलर में पीछे से घुस गया। घटना में चालक विजय कुमार और क्लीनर राजन घायल हो गया। यूपीडा और पीआरवी ने दोनों घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रेलर का चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि कंटेनर चालक को झपकी आने से घटना हुई है। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें