फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड भूसा लदी ट्राली सहित पलटा ट्रैक्टर, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम लग गया। दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे ओवरलोड ट्रैैक्टर ट्राली कानपुर से लखनऊ जा रही थी। बनी बार्डर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। भूसा सड़क पर फैलने से लखनऊ जाने वाली लेन पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पीआरवी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जाम लगने लगा तो लोग हाईवे पर बने कट से दूसरी लेन से निकलने का प्रयास करने लगे। इससे जाम और बढ़ गया। करीब दो किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। शाम आठ बजे तक जाम सोहरामऊ थाने तक पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। ट्राली को हटवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें