फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर छह घंटे तक रेंगा यातायात, तीन किमी. तक लगीं वाहनों की कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस की सुस्ती मुसाफिरों के लिए रोजाना कई घंटे तक भारी रहती है। सोमवार रात को पुरवा मोड़ पर हाईवे पर कई बार जाम लगा। रात 10 बजे से लगना शुरू हुआ जाम मंगलवार सुबह चार बजे तक रहा।
विज्ञापन

इस दौरान दही थाना पुलिस ने कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों और मोहनलालगंज की ओर जाने वाले वाहनों को बारी-बारी निकला गया। दोनों तरफ तीन किलोमीटर तक यातायात रेंगता रहा। 10 मिनट की दूरी तय करने में 40 मिनट क लगे।
लखनऊ-कानपुर के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य होने के कारण एक अक्तूबर 2023 से भारी वाहनों के हाईवे से होकर लखनऊ जाने पर रोक है। भारी वाहनों को पुरवा मोड़ से उन्नाव-पुरवा से मोहनलालगंज के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है। डायवर्जन प्वाइंट पर यातायात पुलिस की ओर से पर्याप्त व्यवस्था न होने से रोजाना घंटों जाम लगता है। सोमवार रात पुरवा मोड़ पर लगातार छह घंटे तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन

रात 10 बजे भारी वाहनों का आवागमन बढ़ा तो पुरवा मोड़ तिराहा जाम में जकड़ गया। जाम में फंसे वाहन सवार घंटों परेशान रहे। हाईवे पर रोडवेज वर्कशॉप के सामने से केंद्रीय विद्यालय मोड़ तक यातायात रेंगता रहा। लखनऊ से कानपुर की तरफ और कानपुर से लखनऊ की ओर के यातायात को बारी-बारी रोक कर भारी वाहनों को पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग की ओर भेजा जाता रहा।
इस दौरान पहले निकलने की होड़ में तिराहा पर यातायात बार-बार उलझता रहा। सोमवार रात को यातायात पुलिस पर्याप्त न होने से रात करीब 11 बजे पुरवा तिराहा से दोनों तरफ वाहनों की तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालत यह रही कि रात 10 बजे यातायात की रफ्तार पर लगा ब्रेक सुबह चार बजे तक जारी रही। सुबह भारी वाहनों की आवाजाही कम हुई तब यातायात सामान्य हुआ।
-
बोले जिम्मेदार
हाईवे के डायवर्जन प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस व होमगार्ड लगाए गए हैं। कभी-कभी ट्रैफिक बढ़ने पर दोनों तरफ के यातायात को बारी-बारी रोक कर निकालने के दौरान जाम कुछ देर के लिए यातायात रुकता है। पुरवा मोड़ प्वाइंट पर पांच सिपाही और इतने ही होमगार्ड लगे हैं। आवश्यकता होगी तो और लगाए जाएंगे।
- भवन सिंह मौर्य, यातायात प्रभारी
-
डायवर्जन प्वाइंट होने के कारण यातायात कुछ देर रुक-रुक कर चला था। थाने से भी पुलिस बल को यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए लगाया गया था। जाम नहीं लगने दिया गया।
विज्ञापन

- संजीव कुशवाहा, दही थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें