फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: व्यापारियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Fri, 19 Apr 2024 04:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17
विज्ञापन


-प्रतिष्ठानों के सामने चस्पा किए पोस्टर व स्टीकर
-लोगों से 13 मई को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मतदाता जागरुकता से संबंधित पोस्टर व स्टीकर प्रतिष्ठानों के सामने लगवाए। लोगों से आगामी 13 मई को मतदान करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मतदाता जागरूक अभियान के तहत पोस्टर और स्टीकर लेकर शहर की बाजारों में जाकर व्यापारियों को जागरूक किया। व्यापारियों की दुकानों में मतदान करने जाएंगे उन्नाव को सशक्त बनाएंगे जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर स्टीकर चिपकाए।
विज्ञापन

इसके बाद रोडवेज बस स्टेशन, बैंक व व्यापारी प्रतिष्ठानों में स्टीकर चस्पा कराए। व्यापारियों की दुकान में आने वाले आम लोगों से मिलकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया गया। व्यापारियों से अपील की कि वह मतदान के दिन जरूर वोट दें।
विज्ञापन

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला वरिष्ठ महामंत्री इश्तियाक गौरी, महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, जिला युवा महामंत्री महेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नवीन तिवारी, जिला युवा प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, नगर कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें