फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर एक अप्रैल से बढ़ेगा टोल टैक्स

Sun, 26 Mar 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने लखनऊ-कानपुर हाइवे के बीच टोल टैक्स में एक अप्रैल से टैक्स में दस से 45 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। बढ़ी दरें 31 मार्च रात 12 बजे से लागू होंगी।
विज्ञापन

कार में दस तो बड़े वाहनों में 25 से 45 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। साथ ही मासिक पास में भी पंद्रह रुपये बढ़ेंगे। पास अब 315 रुपये की बजाए 330 रुपये में बनेगा। वहीं नवाबगंज व सोहरामऊ कस्बा के लोगों के लिए न्यायालय के अगले आदेश तक मुफ्त पास की सुविधा जारी रहेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि बढ़ी दरें केवल फास्टैग धारकों पर ही लागू होगी। बगैर फास्टैग वाले वाहन चालकों को एक तरफ का दोगुना चार्ज दोना होगा। बताया कि नवाबगंज टोल प्लाजा से औसतन छोटे बढ़े 25 हजार वाहन रोज निकलते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें