फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार प्रमाणीकरण का आज अंतिम दिन है। जिले में 56,908 पेंशनार्थियों ने अभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे में भविष्य में इनकी पेंशन पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रदेश सरकार समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन देती है। इसके तहत एक हजार रुपये प्रति माह की दर से हर तिमाही खाते में भेजे जाते हैं। जिले में 1,31,507 बुजुर्ग पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इनमें 74,599 बुजुर्गों ने ही आधार का प्रमाणीकरण कराया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। लाभार्थियों का विवरण ग्राम पंचायत और नगरीय निकायवार ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

लाभार्थी जनसेवा केंद्र पर बैंक खाता संख्या के माध्यम से विवरण प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर विवरण खुलते ही लाभार्थी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया जाएगा और ओटीपी के माध्यम से आधार का प्रमाणीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें