सोमवार को नवीन गंगा पुल के निकट स्थित आनंद घाट पर सार्वजनिक होली गंगा मेला महोत्सव के आयोजन के लिए रविवार को घाट पर पालिका द्वारा बेरीकेडिंग, बिजली, पानी और साफ सफ ाई के उचित प्रबंध किए गए। पालिका ईओ उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। वहीं नित्य गंगा आरती सेवा समिति के संरक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि महोत्सव में हास्य व्यंग्य, गीतकार, गजल गायक, कविगणों की उपस्थित होगी। जो अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं बच्चों के लिए भी मेले में विशेष व्यवस्था की गई है। झूले, चाट के स्टाल सहित अन्य कई प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।