उन्नाव। एक्सईएन ट्रांसमिशन अशोक कुमार ने बताया कि मेन लाइन के पुराने कंडक्टर को बदलने का काम सोमवार को होगा। यह काम पहले रविवार और सोमवार को होना था लेकिन त्योहार के चलते बिजली आपूर्ति बंद करने की अनुमति नहीं मिली।
एक्सईएन ने बताया कि अब यह काम केवल सोमवार को एक दिन में ही पूरा कराया जाएगा। कंडक्टर बदलने के दौरान बिजली सुरक्षा को लेकर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तालिब सराय, कासिम नगर, छोटा चौराहा, नूरुद्दीननगर, प्रियदर्शनी नगर, इंदिरानगर, हिरननगर, एबी नगर, मोतीनगर, अनवरनगर, कृष्णानगर, पीतांबरनगर, नवीनमंडी व हुसैननगर चौराहा के पास, शेखपुर, सिंगरोसी, स्टेशन रोड आदि मोहल्लों की आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, 15 व 16 अक्तूबर को 33 केवी उन्नाव सिटी, अचलगंज व 11 केवी सिंगरोसी फीडर की आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। (संवाद)