फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती सहित तीन और कोरोना संक्रमित

Mon, 01 May 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में युवती सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या छह हो गई है। वहीं एक मरीज की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

बुखार आने पर निजी पैथोलॉजी से जांच कराने पर तीन मरीज पॉजिटिव आए हैं। जिसमें फतेहपुर चौरासी के पेसारी गांव निवासी (20) साल की युवती, फतेहपुर चौरासी कस्बा निवासी (40) साल का युवक और हसनगंज के मोहान में (18) साल का युवक पॉजिटिव आया है। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है।
वहीं पहले से संक्रमित एक युवक की हालत में सुधार हुआ है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या छह है। विभाग को 248 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि दो पुरुष सहित तीन संक्रमित मिले हैं। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं एक मरीज की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें