गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम कांटा गुलजारपुर निवासी अनीता ने 18 नवंबर को सास कलावती को डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया था। कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। छोटे बेटे किशोरी लाल की तहरीर पर पुलिस ने बहू अनीता उसके भाई कैलाश, दिनेश और पिता नवलकिशोर पर 24 नवंबर को गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी अनीता, भाई व पिता को जेल भेजा है। अनीता के साथ उसकी आठ माह की बेटी भी है।