वित्त नियंत्रक यूपीएसआईडीसी विनोद कुमार ने बताया कि योजना के तहत कुल तीन सौ लोगों ने आवेदन किए थे। लॉटरी ड्रा सिस्टम से आवेदकों को आवंटन लेटर दिए गए। बताया कि 18 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्लाटों की कीमत रखी गई है। जिसमें 120, 200, 260 और 300 वर्ग मीटर के प्लाट उपलब्ध है। आवेदकों से पहले ही 10 प्रतिशत डिपाजिट मनी जमा करा ली गई थी। आवेदकों को आवंटन लेटर मिलने के 30 दिन के अंदर 15 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी। जिसके बाद प्रत्येक छह माह की आठ साल के लिए 16 किस्तों में आवेदकों को भुगतान करना होगा। ड्रा कार्यक्रम में सीनियर प्रोजेक्ट अधिकारी ट्रांस गंगा सिटी हिमांशु मिश्रा, प्रबंधक लेखा विकास डबली, अधिशाषी अभियंता ट्रांस गंगा सिटी देवाशीष दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।