फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चूल्हे की चिंगारी से तीन घरों की गृहस्थी जली

Thu, 20 Apr 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचगांव। बीघापुर तहसील के जगतपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आसपास दो और घर लपटों की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीनों घरों की गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन

जगतपुर गांव निवासी मोहम्मद की पत्नी बुधवार रात करीब आठ बजे खाना बना रही थी। अचानक चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। लपटों से पड़ोसी पप्पू और फकीर मोहम्मद के घर भी जलने लगे। तीनों घरों की गृहस्थी जल गई। फकीर मोहम्मद ने बताया कि बेटे मोबीन की 25 अप्रैल को शादी होनी है। शादी के लिए खरीदा गया सारा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए तभी दमकल भी पहुंच गई आग पर काबू पाया गया। ऊंचगांव चौकी इंचार्ज करुणा शंकर तिवारी भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें