संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। लखनऊ से आगरा जा रहा ट्रक एक्सप्रेसवे पर हैबतपुर गांव के सामने खराब हो गया। पहले से उसी स्थान पर दो कंटेनर खड़े होने से तीनों वाहन रात भर दूसरे वाहनों के लिए खतरा बने रहे।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर के सामने दो कंटेनर खड़े रहे। देर रात एक और ट्रक भी खराब हो गया। बिना पार्किंग लाइट जलाए और ऐसा कोई संकेतक भी नहीं लगाया। बुधवार सुबह 10 बजे बांगरमऊ से मैकेनिक को बुलाकर ट्रक को ठीक किया गया, इसके बाद वहां से हटाया जा सके। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि हैबतपुर के पास गश्ती दल और रेस्क्यू टीम की ड्यूटी थी इसे दिखवाया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।