फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गला दबाकर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। छेरिहा निवासी सुमन देवी ने पति अमित रैदास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने 16 अक्तूबर की सुबह आठ बजे उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सुमन देवी ने किसी तरह खुद को बचाया। आरोप है कि पति ने शिकायत करने पर उन्हें और उनके तीन बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। सुमन देवी की यह दूसरी शादी है। उनके पहले पति मनोज कुमार से तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही अमित उन्हें और बच्चों को लगातार प्रताड़ित करता रहा है। पति पहले भी जान से मारने की कोशिश और प्रताड़ना कर चुका है। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें