फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक से मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सोहरामऊ क्षेत्र में दो दिन पहले युवक के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना में शामिल तीनों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीनों की पहचान सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुई।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आदमपुर बरेठी गांव निवासी संगीत एक सितंबर की रात ड्यूटी से घर जाते समय सरायजोगा गांव के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर फोन पर बात कर रहा था। तभी बुलेट सवार तीन लुटेरे उसका मोबाइल छीनकर भाग गए थे। घटना की जांच में पुलिस ने भल्लाफार्म तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अजगैन कोतवाली के केवाना गांव निवासी आदर्श शुक्ला और गौरा कठेरवा गांव निवासी आशु उर्फ अनमोल बताया था। तीसरा साथी उसी गांव का रवींद्र था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। एसओ शरद कुमार ने बताया कि अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयोग की गई बुलेट और लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें