फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के आरोपियों को नहीं पकड़ा, विशेष सचिव ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। दो महीने पहले छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से विशेष सचिव ने एसपी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ 13 सितंबर को खेत से घर आते समय गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के दो महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने से पीड़िता ने उप्र शासन के विशेष सचिव महेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। 24 सितंबर को विशेष सचिव ने एसपी को पत्र जारी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रगति आख्या मांगी थी, लेकिन दो महीने बाद भी प्रगति आख्या न देने पर 14 नवंबर को दोबारा पत्र जारी कर एसपी से जांच रिपोर्ट तलब की है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में हर बिंदु पर जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें