सफीपुर। आसीवन थानाक्षेत्र में कार सवार चोरों ने एक घर से चार बकरियां और दो बकरे चोरी कर लिए। जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी टीवी कैमरे के फुटेज में कार सवार संदिग्ध नजर आए हैं। मियागंज के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी वीरपाल ने सोमवार को आसीवन पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चोरी सोमवार तड़के 4 बजे के आसपास हुई। कुछ कार सवार चोरों ने घर में बंधी आठ बकरियों में से चार बकरियां और दो बकरों को निशाना बनाया। जब पशुओं को अपनी कार में डालकर ले जा रहे थे तभी वीरपाल की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों को देखकर तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पीछा करने का प्रयास भी किया। लेकिन चोर मियागंज चौराहा की ओर तेजी से फरार हो गए। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कार सवार संदिग्ध नजर आए हैं। संवाद