गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज रोड उन्नाव में आयोजित हो रहे नौ दिवसीय पुस्तक मेले के तीसरे दिन लोगों की भारी भीड़ रही। इसमें स्कूली बच्चों के अलावा ब्रह्मकुमारी विद्यालय के भाइयों व बहनों ने भी पुस्तकों की खरीदारी की। पुस्तक मेले के तीसरे दिन का शुभारंभ भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामतनेजा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। मेले में शनिवार को बाल विद्या मंदिर, प्रज्ञा शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, संगम शिशु मंदिर, कुसुम सिंहा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुस्तकों की खरीदारी की। मेले में लगी 12 पुस्तकों में लोगों का अधिकतर रुझान ग्रंथों व नैतिक शिक्षा, बाल निर्माण की कहानियां व गृहोपयोगी पुस्तकों की ओर रहा। मेले में पूरे दिन लोगों का आवागमन बना रहा। इस मौके पर रजोल तिवारी, अनीता ङ्क्षसह, नीलम श्रीवास्तव, विनय कुमार पांडेय, केके द्विवेदी, महादेव प्रसाद वर्मा, मंगला प्रसाद मिश्र, सूर्यपाल ङ्क्षसह, मधू गुप्ता, रामप्रसाद प्रजापति, मनोरमा बाजपेई, चंद्रकिशोर द्विवेदी, अंजू अग्रिहोत्री आदि मौजूद रहे।