सई नदी में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
थानाक्षेत्र के गांव तिसंधा के मजरे केदारनाथखेड़ा गांव के सामने सई नदी में युवक शव मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। वह नीली जींस, खाकी बेल्ट, चाकलेटी टीशर्ट पहने था। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि युवक की डूबने से मौत होने की आशंका है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बस से टकराया डंपर
हाईवे पर नवाबगंज चौकी क्षेत्र में फैजाबाद के रजिस्ट्रेशन नंबर का डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़कर दूसरी पट्टी में कानपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस से टकरा गया। हादसे में बस सवार 45 सवारियां बाल-बाल बच गईं। चौकी पुलिस की मदद से लगभग एक घंटे बाद उंपर को हटवाया गया।