फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मल्लावां और संडीला में हुईं चोरियों का खुलासा, छह गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां और संडीला कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मल्लावां पुलिस ने उन्नाव और कानपुर नगर निवासी कुल तीन शातिरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से नकदी और जेवर बरामद किए हैं। संडीला पुलिस ने भी तीन शातिरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में 11 जून, 27 जून, 29 जून व 30 जून को चोरी की अलग-अलग वारदातें हुई थीं। इन सभी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मल्लावां कोतवाली की पुलिस खुलासे का प्रयास कर रही थी। मल्लावां कोतवाल शेषनाथ सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार को वाहनों की जांच की। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुल्तानपुर पुलिया के पास से एक बाइक पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम-पता सौरभ उर्फ मल्लई निवासी ग्राम सैदापुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव, चांदबाबू उर्फ चंदू निवासी बीबीपुर थाना बिल्हौर और आजाद उर्फ फुल्ला निवासी बीबीपुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर बताया। इनके कब्जे से एक लाख 25 हजार रुपये, सोने की नौ अंगूठियां, दो झुमकी, एक कुंडल, चांदी की नौ पायल, पांच अंगूठियां, तीन नथ, दो बिछुआ, एक मोबाइल फोन, बरामद हुए। चोरी की घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले लोहे का कटर और दो सब्बल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। सौरभ पर बांगरमऊ थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संडीला कस्बे के सुंबाबाग निवासी वहीद अहमद के मकान में 28 जून को चोरी हो गई थी। चार जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाल नित्यानंद सिंह, उपनिरीक्षक सैयद हुसैन खां ने अपनी टीम के साथ उन्नाव रोड पर नहर पुलिया के पास से विनोद निवासी वाहिदपुरवा कोतवाली बेनीगंज, बाबू निवासी कनौरा आंट थाना अतरौली और पप्पू निवासी उन्नाव तिराहा कोतवाली संडीला को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच जोड़ी चोरी की पायल, 19 बिछिया, एक हाथफूल, एक मंगल सूत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें