असोहा। थानाक्षेत्र के कालूखेड़ा कस्बे में चोरों ने किराना व्यवसायी व किसान के घरों से लाखों की नकदी व जेवर पार कर दिए। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
असोहा के कालूखेड़ा निवासी किराना व्यवसायी अब्दुल अजीज शनिवार तड़के उठे तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी खुली थी और उसमें रखी 2.50 लाख की नकदी व लगभग दो लाख के जेवर गायब थे। कस्बे के ही किसान बीरेंद्र के घर में कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे लगभग एक लाख के जेवर व पांच हजार नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों घरों में जांच की। अब्दुल अजीज ने बताया कि वह कालूखेड़ा कस्बे में किराने की दुकान चलाता है। रविवार को दुकान का सामान लेने कानपुर जाना था। इसी लिए घर में रुपये रखे थे। एसओ विमलकांत गोयल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।