फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ठेकेदार के बंद घर के ताले तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के आदर्शनगर मोहल्ले में ठेकेदार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार एक सप्ताह से गांव में था। गृहस्वामी मंगलवार को गांव गया था। गुरुवार को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार अलमारियों के ताले तोड़कर 90 हजार रुपये और 19 लाख से अधिक कीमत के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने जांच में फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली। खोजी कुत्ता घर से 50 मीटर दूर आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के निर्माणाधीन भवन के अंदर तक गया। चोर, घर में लगे सीसी टीवी कैमरों की डीबीआर भी ले गए हैं।
सदर कोतवाली के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी करुणा शंकर तिवारी के बेटे नागेंद्र ठेकेदार हैं। स्कूल में छुट्टियां होने से एक सप्ताह पहले नागेंद्र की पत्नी बच्चों सहित मायके चली गई थीं। परिवार के अन्य लोग गांव चितलापुर में थे। नागेंद्र भी दिन में शहर के कामकाज निपटाकर रात में गांव चले जाते थे।
विज्ञापन

बुधवार को वह उन्नाव स्थित घर नहीं आए थे। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे लौटे तो खिड़की का शीशा टूटा मिला और अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। पीड़ित के अनुसार चोर 90 हजार रुपये और परिवार के 19 लाख से अधिक कीमत के जेवर ले गए हैं। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर भी ले गए हैं।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी पीके मिश्रा पहुंचे और जांच के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को बुलाया। खोजी कुत्ता ठेकेदार के घर के सामने बन रहे आईबी के भवन तक गया और फिर लौट आया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोर डीबीआर भी साथ ले गए हैं। निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले कुछ श्रमिकों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को किसी परिचित पर शक
पुलिस को शक है कि आईबी के निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले श्रमिक का घटना में हाथ है। या फिर चोर, चोरी करने के बाद या पहले यहां छिपा रहा है। पुलिस का मानना है कि घटना में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ है, जिसका घर आना-जाना रहा है या परिचित रहा है। घटना में शामिल रहे लोगों इस बात से वाकिफ थे कि घर में कोई नहीं है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं। मुख्य मार्गों की इमारतों लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें