फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली कर्मी के घर सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली मगरवारा में बंद घर का जाल काट कर घुसे चोर जेवर-नगदी समेत करीब सात लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार मुंडन संस्कार में गया था। मगरवारा निवासी कमलेश शर्मा बिजली विभाग में संविदा कर्मी हैं। शुक्रवार को वह पत्नी सविता, बेटी शिखा, बेटे गौतम और सचिन के साथ अपनी ससुराल पड़री गांव गए थे। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने उनके घर की छत का जाल टूटा देखा तो चोरी का शक होने पर उन्हें सूचना दी। कमलेश परिवार के साथ लौटे तो घर के कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। चोर करीब छह लाख के जेवर, पचास हजार रुपये व अन्य कीमती सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

चोर बेटी शिखा की गुल्लक फोड़कर उसमें रखे करीब तीन हजार रुपये भी ले गए। सूचना पर मगरवारा चौकी पुलिस पहुंची और घटना की जांच की। बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवर और अपने पुराने जेवर चोरी होने से पत्नी सविता का बुरा हाल है। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें