फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर के ताले तोड़ कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बंद घर से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादपुर निवासी रामदुलारी अप्रैल में बेटी ज्योति का विवाह करने के बाद बेटे संदीप व छोटी बेटी कोमल के साथ पंजाब के लुधियाना चली गईं थीं। मंगलवार देर रात चोरों ने अलमारी और बक्सों में रखा सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मोहल्ले व परिवार के लोगों ने गेट का ताला टूटा देखा तो फोन कर रामदुलारी को सूचना दी। बुधवार को वह घर पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के अनुसार जेवर, पीतल के बर्तन व कीमती कपड़ों सहित करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें