फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी इरफान (25) बुधवार शाम साथियों के साथ बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी नीरज पहुंचा और गांजा पीने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। नीरज ने इरफान के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने इरफान के पिता आफताब को पूछताछ के लिए उठा लिया। पिता के पुलिस हिरासत में होने से परेशान इरफान ने मोहल्ला मरी कंपनी स्थित बाग में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। गनीमत रही कि बागवान की नजर पड़ गई और उसे बचा लिया। इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां अन्नी ने भी नीरज के खिलाफ भी तहरीर दी है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें