फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छह दिन पहले हुई सरिया चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के किशोरीखेड़ा मोहल्ले से एक दुकान से छह दिन पहले 6.43 क्विंटल सरिया चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंची। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनकी निशानदेही पर हाईवे किनारे सांसद आवास के पास खंडहर से सरिया बरामद की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला हाकिम टोला निवासी आकाश गुप्ता ने 28 दिसंबर को तहरीर दी थी कि हरदोई रोड स्थित किशोरी खेड़ा में उनकी दुकान से उसी दिन सुबह करीब चार बजे दो चोरों ने ताला तोड़कर 6.43 क्विंटल सरिया चोरी कर ली। दो चोरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में आई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
फुटेज से आरोपियों के फोटो निकाले और पहचान कराते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने सोहरामऊ थाने के गांव शेखपुर निवासी मेवालाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अन्य साथियों के नामों में अपने गांव के अखिलेश, लखनऊ के थाना बंथरा के गांव दादूपुर निवासी अर्जुन कुमार उसी गांव के गोविंद और सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव निधानखेड़ा निवासी रामकुमार उर्फ पप्पू फौजी के नाम बताए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर गदनखेड़ा स्थित सांसद साक्षी महाराज के आवास से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर खंडहर भवन से चोरी की सरिया बरामद की है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें