उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी ब्लाॅक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय जूड़ापुरवा में जाने वाला रास्ता खस्ताहाल है। इससे छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के शिक्षक ने सदर विधायक से मार्ग निर्माण की मांग की। विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार ने सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर पहुंचकर छात्राओं आयुषी, करिश्मा, संध्या, गरिमा, काजल, चांदनी आदि के हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। बताया कि ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी के जूड़ापुरवा प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला रास्ता जर्जर है। मांग की कि वह विद्यालय को गोद ले लें और सुंदरीकरण के साथ मार्ग की मरम्मत करा दें। इस पर सदर विधायक ने निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनुदीप श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार द्विवेदी, गिरीश कुमार पांडेय व अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)