फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल कारावास की सजा

Wed, 23 Jul 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। न्यायालय ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने 23 जनवरी 2024 को पुलिस को तहरीर देकर फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भोलाखेड़ा निवासी सोनू यादव पर उसकी सात वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोषी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के दो दिन बाद 24 जनवरी को पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तत्कालीन निरीक्षक राजेश पाठक ने आठ फरवरी 2024 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। मुकदमा विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की न्यायालय में विचाराधीन था। मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। सोनू यादव का दोष साबित होने पर, न्यायाधीश विवेकानंद विश्वकर्मा ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई। 20 हजार रुपये अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें