फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रहस्यमय हालात में लापता युवक नौ दिन बाद लौटा घर

Mon, 10 Apr 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुद्धीखेड़ा गांव से 31 मार्च को रहस्यमय हालात में लापता युवक रविवार घर लौट आया। उसने हरदोई के कुछ युवकों पर काम दिलाने का झांसा देकर बुलाने व बंधक बनाने की बात कही है। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बुद्धीखेड़ा गांव निवासी मोहनलाल का बेटा गोविंद (19) गत 31 मार्च को रहस्यमय हालात में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसके न मिलने पर पिता ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक रविवार घर पहुंच गया। उसने परिजनों को बताया कि हरदोई के दो युवकों ने उसे प्रोडक्ट की मार्केटिंग का काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो उससे 17 हजार रुपये की मांग की गयी। युवक के मुताबिक उसे एक कमरे में बंधक बना कर रखा गया। वहां पर 10 से 12 लड़के उसके जैसे और थे। किसी मौका पाकर वह वहां से भाग निकला। परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि एक युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। शनिवार को उसके परिजनों ने फोन पर बेटे के वापस पहुंचने और किसी प्रकार की कानून कार्रवाई न करने की बात कही थी। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें