फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घायल महिला को गंभीर हालत में मायके लाया, जेठ पुलिस ने बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। ससुरालीजनों ने महिला को पीटा और गंभीर हालत में मायके लेकर पहुंचे। बेटी की हालत देख पिता ने पुलिस को सूचना दी। जेठ को हिरासत में लिया है। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरिकपुर निवासी लालजी ने बताया कि बेटी अन्नपूर्णा का विवाह चार साल पहले हरदोई जिले के माधौगंज थानाक्षेत्र के तपनौर गांव निवासी हितेश के साथ की थी। शादी के बाद पति सहित ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। शुक्रवार को पति और अन्य ससुरालीजनों ने उसे पीटा।
शाम करीब सात बजे चार पहिया वाहन से उसे घर के बाहर छोड़कर जाने लगे। बेटी की हालत गंभीर पुलिस को बताया। पुलिस ने जेठ सहित सहित अन्य ससुरलीजनों को बुलाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें