सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देते स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी धरना दिया।
जिलाध्यक्ष सुबोध त्रिपाठी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, धरना जारी रहेगा। उन्होंने 18 मई को लखनऊ में निकलने वाली महारैली में अधिक से अधिक कर्मचारियों से पहुंचने की अपील की। इस दौरान महामंत्री एजाज, रज्जन लाल मिश्रा, राजेश यादव, विजय शर्मा, नीरज निगम, सुरेश गौतम, अजय कुमार विद्यार्थी, इमरान हैदर मौजूद रहे।