फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जेल में फंदा लगाने वाले बंदी का शव लेने नहीं पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जेल में फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले दुष्कर्म के आरोपी बंदी के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। वहीं, परिजन शव लेने नहीं पहुंचे तो जेल कर्मियों ने शुक्लागंज गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बांगरमऊ के पलिया गांव निवासी 46 वर्षीय सुधीर लोहार ने 28 जुलाई 2016 को एक मोहल्ले की सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने 30 जुलाई 2016 को उसे जेल भेजा था। घर के लोगों ने उससे नाता तोड़ लिया था। इससे उसकी पैरवी भी करने वाला कोई नहीं था। उसकी मांग पर सरकारी वकील दिया गया था।
सोमवार को उसके मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के साथ निर्णय आने की संभावना थी। सजा होने के अंदेशे पर शनिवार को सुधीर ने जेल में फंदा लगाकर जान दे दी थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दो डॉक्टर पवन अग्रवाल व शैलेंद्र शाक्य ने वीडियोग्राफी के बीच प्रकि्रया पूरी की। इसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन शव लेने नहीं आए। जेल कर्मियों ने ही अंतिम संस्कार कराया। बताया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए जिला जज को पत्र भेजा गया है। मानवाधिकार आयोग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन


दुकान का शटर तोड़ हजारों की चोरी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी गांव के रहने वाले प्रभात तिवारी कब्बाखेड़ा मोहल्ले में इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं। शनिवार देर रात स्कूटी सवार दो युवकों ने दुकान का शटर तोड़ कर गुल्लक में रखी हजारों की नकदी पार कर दी। रविवार सुबह जब प्रभात दुकान पहुंचे तब शटर के ताले टूटे देख होश उड़ गए। गुल्लक में रखे 68 हजार रुपये और सामान आदि गायब मिले। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। जेल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। तब फुटेज में स्कूटी सवार दो युवक दिखाई दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें