फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढहाए गए 68 घटिया शौचालय

Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ढहाए गए घटिया शौचालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकासखंड का ग्राम भिखारीपुर पतसिया गंगा किनारे का गांव है। गांव को प्राथमिक आधार पर खुले में शौच मुक्त किया जाना है। मजरे भुड्डा में कुल एक सैकड़ा शौचालय स्वीकृत हुए थे। शौचालय निर्माण के लिए विभाग द्वारा 12 हजार रुपये लाभार्थियों को देने के बजाय ग्राम प्रधानपति रमेश कुमार ने एक बाहरी व्यक्ति को निर्माण का ठेका दे दिया था। शौचालयों के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करके कुल 91 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। ग्रामीणों की मानें तो यह शौचालय मात्र पांच हजार रुपये लागत से बनवाए गए। कुछ शौचालयों की छत में सरिया के स्थान पर सेठें का प्रयोग किया गया। इसकी शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान पति रामऔतार निषाद ने कई बार जिलाधिकारी से की थी, लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अमर उजाला ने चार दिन पूर्व मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। मामले को डीएम सुरेंद्र सिंह ने संज्ञान में लिया। 13 दिसंबर को हुई बैठक में बीडीओ श्रीकृष्ण को कड़ी फ टकार लगाते हुए डीएम ने घटिया शौचालयों को गिरा देने के कड़े निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश को अमलीजामा पहनाते हुए बुधवार को खंड विकास अधिकारी ने गांव पहुंचकर जांच की। इस दौरान अनियमितता उजागर होने पर उन्होंने कुल 20 शौचालयों को अपनी मौजूदगी में ही गिरवा दिया। कुछ  शौचालय लाभार्थियों ने खुद ही गिरा दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी देशदीपक गौड़ के विरुद्ध कार्रवाई करने की संस्तुति की है। बीडीओ श्रीकृष्ण ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें