फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत

Tue, 13 Dec 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
हसनगंज कोतवाली के गांव सिमरा निवासी जितेंद्र पाल (26) पुत्र कमलेश की पत्नी कुसुमलता (24) आठ माह की गर्भवती थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे जितेंद्र कार से  पत्नी कुसुमलता का चेकअप कराने के  लिए लखनऊ जा रहे थे। वह अपने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लखनऊ के काकोरी चौकी के पास घुघरी तालाब के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आए डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सामने एक दीवार में टकरा कर पलट गई। हादसे में जितेंद्र व उनकी पत्नी कुसुमलता की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सिमरा गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वे घटनास्थल पर ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिए। मोहान विधायक राधेालाल रावत, ब्लाक प्रमुख सेवकलाल व भाजपा नेता विनय चौधरी भी जाम लगाए ग्रामीणों के समर्थन में पहुंच गए। मामला बढ़ता देख सरोजनी नगर एसडीएम शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने भरोसा दिया कि जल्द ही डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और लगभग डेढ़ घंटे बाद रास्ता खुला। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह हसनगंज में रेडीमेट कपड़ों की दुकान करता था। बेटे-बहू की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें