फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक सप्ताह से लापता वृद्धा का शव तालाब में मिला

Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिलौली। एक सप्ताह पहले घर से निकली वृद्धा का शव गांव के ही तालाब में जलकुंभी के बीच फंसा मिला। लोगों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पौत्री ने शव की पहचान की और मानसिक बीमार बताया।
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव लोनियखेड़ा निवासी रामदेवी (87) विवाहिता पौत्री विजय लक्ष्मी के साथ रहती थी। एक सप्ताह पहले वह घर से बिना बताए निकली थी। अक्सर घर से निकल जाने और फिर आ जाने के कारण पौत्री ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। वह इधर उधर तलाश करती रही। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रामदेवी का शव गांव के ही तालाब में जलकुंभी के बीच फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौत्री विजयलक्ष्मी ने बताया कि मृतका के चार बेटे हैं, जिसमें उसके (विजयलक्ष्मी) के पिता देवलाल और हरिलाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। तीसरा बेटा बच्चूलाल सुभाषखेड़ा में ससुराल में रहता है। सबसे छोटा बेटा रज्जनलाल जालंधर में मजदूरी करता है। विजयलक्ष्मी के पति राजू सोनकर कुवैत में नौकरी करते हैं। इसलिए वह दादी के साथ ही रहती थी। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि शव कई दिन पुराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें