फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर में डूबे युवक का चौबीस घंटे बाद मिला शव

Wed, 17 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के महमदाबाद गांव में सोमवार दोपहर साथियों के साथ नहर में डूबे युवक का शव चौबीस घंटे बाद मिला। मंगलवार सुबह गोताखोरों ने दोबारा तालश शुरू की तो घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर स्थित पुल में शव फंसा मिला।
महमदाबाद गांव निवासी मूलचंद्र वर्मा का पुत्र रोहित (25) दो बड़े भाइयों अनूप वर्मा और अमित वर्मा के साथ लुधियाना में रहकर फैक्टरी में काम करता था। साथ में पत्नी पूनम और मां श्यामदुलारी भी रहती थी। चार दिन पहले पत्नी के साथ गांव आया था। सोमवार दोपहर वह अपने चार साथियों के साथ गांव के पास स्थित शारदा नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान डूब गया था। साथियों ने ग्रामीणों और नानामऊ के गोताखोरों की सहायता की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गोताखोरों ने फिर रोहित की तलाश शुरू की। घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर अकबरापुर गांव के पास स्थित पुल में उसका शव मिला। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें