फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

Tue, 25 Apr 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
झपकी आने से हुए हादसा, बाल-बाल बचे कार सवार चार लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक सहित चार लोग बाल बाल बच गए। घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

आगरा जिला के थाना खैरागढ़ के गांव नगला पास सिधौली निवासी चालक जज्जूराम कार से तीन अन्य यात्रियों को लेकर आगरा से लखनऊ जा रहा था। सोमवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर गांव के सामने चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन चालक सहित सभी यात्री बाल बाल बच गए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। ेबांगरमऊ कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार डिवाइडर से टकराई है। क्षतिग्रस्त कार को के्रन से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें