फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों के शव गांव के बाग दफनाए गए

Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के जमालनगर गांव निवासी अशोक गोस्वामी शनिवार सुबह धान की फसल काटने खेत गया था। उसके साथ बेटी गुड़िया (17), सोनिका (15) और सोनम (11) भी साथ गई थीं। दोपहर करीब 11 बजे गुड़िया बहन सोनिका और सोनम के साथ घर वापस लौट रही थी। गांव से करीब एक किमी पहले गुड़िया और सोनिका रास्ते से करीब चार फिट ऊपर झूलस रहे एचटी लाइन की चपेट आ गईं। करंट लगने से दोनों चिपक गईं। बड़ी बहनों से पीछे चल रही सोनम ने नजारा देखा तो रोते हुए भागी और खेत पहुंचकर पिता अशोक गोस्वामी को घटना की जानकारी दी। पिता व आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भागकर घटना स्थल पहुंचे तबतक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम से शव वापस गांव जाने के बाद रविवार सुबह दोनो बहनों के शव उनकी ही बाग में दफना दिए गए। घटना की जानकारी होने पर नेताओं में सपा नेता भगौती प्रसाद रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा नेता जनार्दन कनौजिया, अभिषेक वर्मा व बसपा के खुशीराम रावत पीड़ित परिवार के घर के पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उधर बिजली विभाग के एसडीओ अमित आनंद का कहना है कि सामान की व्यवस्था की जा रही है। घटना के तुरंत बाद गांव में जाने से लाइमैन डर रहे हैं। जल्द ही लाइन को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें